फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Workers burnt garbage, show cause notice to Municipality EO

Bulandshahar News: कर्मियों ने जलाया कूड़ा, पालिका ईओ को कारण बताओ नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Workers burnt garbage, show cause notice to Municipality EO
चांदपुर रोड ​स्थित पार्क में कूड़े के ढ़ेर से उठता धुंआ। स्त्रोत - प्रदूषण विभाग
बुलंदशहर। जिले में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू होने के बाद भी पालिका द्वारा जगह-जगह कूड़ा-कचरा जलवाया जा रहा है। सोमवार को सुशीला विहार बंबे की पटरी और चांदपुर रोड स्थित पार्क में कूड़े के ढेर जलते मिले। इनसे उठने वाले धुएं से शहर की हवा जहरीली हो रही है। प्रदूषण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी ने पालिका ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर प्रत्येक घटना पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए हैं। सोमवार को शहर का एक्यूआई 209 मापा गया।
विज्ञापन

अवर अभियंता एसपी सिंह और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी गीतेश चंद्रा लगातार शहर में निरीक्षण कर कूड़ा-कचरा जलता मिलने पर पालिका को अवगत करा रहे हैं। सोमवार को चांदपुर रोड पर अमर माया काॅलोनी पार्क और फार्माट्रक ट्रैक्टर एजेंसी पर कूड़ा-कचरा जलता मिला। पार्क में चार से पांच स्थानों पर कूड़े के ढेर बनाकर किसी कर्मी द्वारा आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


पालिका कर्मी साफ-सफाई कर कूड़े को जला देते हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके लिए पालिका ईओ पर जुर्माना लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेजी गई है। - सपना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed