{"_id":"69501219fde4bcaf07057d66","slug":"women-will-prepare-sugarcane-nursery-groups-will-be-selected-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-146034-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गन्ने की नर्सरी तैयार करेंगी महिलाएं, होगा समूहों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गन्ने की नर्सरी तैयार करेंगी महिलाएं, होगा समूहों का चयन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें किसानी से जोड़ने की कवायद की गई है। इन महिलाओं से गन्ने की पौध तैयार कराई जाएगी। इससे इनकी आमदनी में इजाफा होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि गन्ने का आच्छादन बढ़ाने के साथ ही महिलाओं को रोजगार देने के लिए गन्ना विभाग कार्यालय के साथ तैयारी की गई है। इसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन गन्ने की पौध तैयार के लिए किया जाएगा।
महिलाओं द्वारा तैयार की जाने वाली गन्ने की पौधे को किसान खेतों में रोपाई कर सकेंगे। इस विधि से गन्ने की डेढ़ गुना पैदावार बढ़ती है। उनके द्वारा गन्ना नर्सरी से तैयार एक पौधा बेचने पर साढ़े तीन रुपये मिलेंगे। साथ ही गन्ना विभाग महिलाओं को गन्ना बीज, गन्ना कटर, जैविक खाद आदि उपलब्ध कराएगा। जल्द ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का चयन कर उन्हें गन्ने की पौध तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।