फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women will be able to perform Hajj even without Mehram

Bulandshahar News: महिलाएं बिना मेहरम के भी कर सकेंगी हज यात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। हज यात्रा 2024 पर जाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व्यक्ति 20 दिसंबर विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि महिलाएं बिना मेहरम के भी यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन

जिला हज ट्रेनर मौ. अफसार ने बताया कि हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व आवेदक दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन करते समय कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करना होगा। आवेदन के साथ आवेदक के पासपोर्ट की समाप्ति तिथ जनवरी 2025 हो। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक सेविंग खाता की प्रति या कैंसिल चैक और वैक्सीन प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे। जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र के प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हज यात्रा 2024 के लिए ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किए जा सकेंगै। हज आवेदन फार्म हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर या अपने स्मार्ट फोन पर गूगल प्ले के तहत एप HAJ SUVIDHA से भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन

एक कवर में अधिकतम 4 लोग एक साथ एक कवर में आवेदन कर सकेंगे। कवर में केवल पारिवारिक सदस्य व निकटतम रिश्तेदार ही आवेदन कर सकते हैं। 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिला आजमीने-हज जो हज पर जाना चाहती है लेकिन उनके साथ मेहरम नही हैं वो भी हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकती हैं। 70 प्लस उम्र वालों को संकल्प घोषणा पत्र देना होगा। जनपद से हज पर जाने वाले हज, हज सुविधा केंद्र मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया ऊपर कोट बुलंदशहर में आकर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन भरवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed