फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women of self-help groups will look after community toilets

सामुदायिक शौचालय की देखरेख करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Women of self-help groups will look after community toilets
सामुदायिक शौचालय की देखरेख करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य जारी है। इनका निर्माण पूरा होने पर इनके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपी जाएगी। अफसरों का दावा है कि जनपद की भी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
जनपद में 951 ग्राम पंचायत हैं। इनमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण चल रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। विभागीय अफसरों ने बताया कि जनपद की 499 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। इनमें से 39 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण अंतिम चरण में है। इनके भवन पर अब प्लास्टर और रंग-रोगन करने का काम शेष रह गया है। बताया गया कि शासन ने आदेश जारी किया है कि सामुदायिक शौचालयों के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहाें को सौंपी जाए। संचालन पर पड़ने वाला खर्च महिला समूहों को दो किस्तों में उपलब्ध कराया जाएगा। यह आदेश मिलने पर जनपद की महिला स्वयं सहायता समूहों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही उनका चयन कर शौचालय के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

सबसे अच्छा शौचालय बनाने पर होगा सम्मान
एक अच्छी खबर यह भी है कि शासन ने आदेश जारी किया है कि सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाने वाले पंचायत सचित को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पंचायत के सचिव को जिला स्तर पर जानकारी दी जाएगी। उसके बाद इसकी सूचना मंडल स्तरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। उसके बाद सचिव का चयन कर उसे सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण प्रगति पर है। इन शौचालयों की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालय बनवाने वाले ग्राम सचिव को सम्मानित किया जाएगा। - नन्दलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed