{"_id":"6564d861171a1611100eeef7","slug":"women-died-in-raod-accident-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-7720-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ओवरटेक करते समय कार से टकराई कार, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ओवरटेक करते समय कार से टकराई कार, एक महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर मिट्ठेपुर बाईपास के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक के दौरान दूसरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी कार में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि महिला पति और चार बच्चे घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर अगौता निवासी इरशाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी फरहीन, बच्चों अलशिफा (13), अर्श (11), अलीन (9) अलीजा (5) गांव से सेंट्रों कार से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब कार गुलावठी में मिट्ठेपुर बाईपास पर पहुंची तो एक कार ने ओवरटेक करने के लिए उनकी कार में साइड से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार वह, पत्नी फरहीन व बच्चे घायल हो गए। उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई। उसे बुलंदशहर के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां, उसकी हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया कि दुर्घटना के बाद आरोपी कार को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी कार चालक की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।