{"_id":"69594dc0c11f852b9c013e11","slug":"women-danced-wildly-in-the-shaan-e-jashan-program-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-146389-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शान-ए-जश्न कार्यक्रम में जमकर झूमीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शान-ए-जश्न कार्यक्रम में जमकर झूमीं महिलाएं
विज्ञापन
लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब के नववर्ष समारोह में शामिल महिलाएं। स्रोत : संगठन
बुलंदशहर। लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब (रजि.) की ओर से शुक्रवार रात भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में नववर्ष के उपलक्ष्य में शान-ए-जश्न कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें क्लब की महिलाएं जमकर झूमीं। वहीं, ऑनेस्ट क्लब बुलंदशहर संस्कार शाखा ने भी नववर्ष को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया।
नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ व मंच का संचालन क्लब अध्यक्ष अरुण राज गोयल व सचिव पीयूष अग्रवाल ने किया। क्लब अध्यक्ष अरुण राज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मनोरंजक खेल कराए। इसमें सभी महिलाओं ने भागीदारी की। इन खेलों के साथ ही सभी ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गौरव गोयल, कार्यक्रम संयोजक मोहित गर्ग, सहसंयोजक देवेश गर्ग, संरक्षक राजीव गोयल, व्यवस्थापक राहुल गोयल, मोहित मांगलिक आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर के डीएम रोड स्थित एक होटल में ऑनेस्ट क्लब बुलंदशहर संस्कार शाखा के नववर्ष समारोह में संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेल आदि का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य शाखा के महानिदेशक महेश अरोड़ा एवं महासचिव सुधीर भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्लब अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सद्भाव, एकता एवं सामाजिक सौहार्द को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान उपाध्यक्ष अधिवक्ता समर्थ गुप्ता, सचिव अंकुश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी तुषार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।