फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman's body found hanging in suspicious condition

Bulandshahar News: संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in suspicious condition
बुलंदशहर। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाया जाना है। जहां पर पानी की टंकी बन गई हैं, वहां के प्रधानों को यह पता नहीं लग रहा कि पानी की टंकी कब हैंडओवर हो गई। इसका खुलासा ग्राम पंचायत सीकरी में हुआ है। गांव के प्रधान ने इसकी शिकायत पंचायती राज मंत्री को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में की है।
विज्ञापन

जिले में 946 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 742 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल के लिए पानी की टंकी बनाने और पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा होना है। अब तक 150 पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई।
विज्ञापन

जबकि 40 टंकी इसी दिसंबर माह में तैयार हो जाएंगी। प्रत्येक गांव में पानी की टंकी बनाने पर एक करोड़ से लेकर चार करोड़ रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। जिले में पानी की टंकी की चल रही गतिविधियों को लेकर बृहस्पतिवार प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश भर के प्रधानों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गांव सीकरी के प्रधान ने बताया कि गांव में जल निगम की ओर से पानी की टंकी हैंडओवर हो गई और इसका पता भी नहीं है। जबकि अभी तक पूरे गांव को पानी नहीं मिल रहा और पाइप भी जगह-जगह से लीक है।
पता चला कि एडीओ पंचायत ने हैंडओवर वाले पत्र पर पहले सभी कमियों को दूर करने के लिए लिखा था, लेकिन जल निगम ने उसी पत्र को अपलोड कर टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दी।

वहीं, दूसरी ओर अधिशासी अभियंता विनय रावत का कहना है कि किसी भी ग्राम पंचायत को पानी की टंकी हैंडओवर नहीं होगी।
प्रदेश सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि पानी की टंकी को जल निगम ग्रामीण की ओर से ही संचालित किया जाएगा। एडीओ पंचायत के पत्र को आगामी कार्रवाई के लिए अपलोड किया गया है। इस समय जो टंकी बन गई हैं, उनसे संबंधित दस्तावेजों को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed