{"_id":"6aad708146699c0f44002ff6","slug":"womans-body-found-hanging-at-home-husband-claims-suicide-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-165791-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर मेंं फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति बोला आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर मेंं फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति बोला आत्महत्या की
विज्ञापन
बुलंदशहर। थाना खानपुर क्षेत्र के गांव धौना में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
महिला के पति कैलाश का आरोप है कि उनकी पत्नी फोन पर गांव के ही एक युवक से बात करती थी। जिसका वह विरोध करते थे। इसी के चलते कुछ दिन पहले वह मायके चली गई थी। करीब एक माह पहले ही उसको मायके से लेकर आए थे। पत्नी से फोन पर बात करने के विरोध पर आरोपी युवक ने बुधवार की शाम को उन्हें रास्ते में घेर लिया था, किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर पहुंचे।
आरोप है कि बुधवार की रात में ही वह युवक उनके घर में घुस आया और मकान के निर्माण के लिए घर की अलमारी में रखे 90 हजार रुपये निकाल लिए। जाग होने पर उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट करते हुए भाग गया।
विज्ञापन
बताया कि उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह निर्माण कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से सामान लेने के लिए चले गए। वापस लौटने पर घर का मुख्यद्वार बंद मिला। अंदर से कुंडी लगी हुई थी।
दीवार फांदकर वह घर में घुसे तो पत्नी कमरे में पंखे में फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने ससुराल के लोगों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उनके साले ने अपनी बहन को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि उनकी करीब 11 साल पहले शादी हुई थी। उनका बड़ा बेटा आठ और छोटा बेटा छह वर्ष का है।
वर्जन
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। रामकरन,
सीओ स्याना