फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman's body found hanging after alleging torture in video

Bulandshahar News: वीडियो में प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging after alleging torture in video
अरनिया क्षेत्र के गांव खुरियावली निवासी मृतका रेनू शर्मा के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट – संवाद
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव खुरयावली स्थित ससुराल में बुधवार को विवाहिता रेनू शर्मा (33) का शव फंदे से लटका हुआ मिला। रेनू ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा रही है। रेनू की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ जनपद के चंडौस थाना क्षेत्र निवासी वकील शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेनू की शादी अरनिया क्षेत्र के खुरयावली गांव निवासी जितेंद्र शर्मा के साथ की थी। एक बेटा और बेटी होने के बाद भी पति व ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट कर मानसिक शोषण करते थे। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने ससुराल पक्ष से बात की तो मामूली विवाद कहकर बात टाल दी गई। बाद में इस मामले पर पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष ने अपनी गलती नहीं मानी।
विज्ञापन

वकील शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर को पति, ससुर, जेठ व जेठ के पुत्र ने रेनू की बेरहमी से पिटाई की। उसके सिर, चेहरे व कमर में गंभीर चोट आई थीं। वह बेटी को लेकर थाने गए लेकिन पुलिस ने आरोपी जेठ रामभूल व उसके पुत्र करन के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर खानापूर्ति कर ली। इसके बाद आरोपियों ने फिर से रेनू की पिटाई की। बुधवार को उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलियुग में द्रौपदी को बचाने के लिए कृष्ण नहीं आते...
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 50 सेकंड के वीडियो में रेनू कह रही है कि ये कलियुग है, यहां त्रेतायुग की तरह द्रौपदी को बचाने के लिए कृष्ण नहीं आएंगे। खुद को आत्मनिर्भर बकाना होगा, सत्य के लिए खुद ही खड़ा रहना पड़ेगा। सरकार बेटियों की सुरक्षा का दंभ भर रही है। सरकार के दावों को कुछ लोग नकार रहे हैं। बेटियों के खिलाफ अत्याचार बंद नहीं हो रहा है। ससुराल पक्ष के लोग उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। वह उसे तोड़ना चाहते हैं, उसे नीचा दिखाना चाहते हैं। रेनू ने वीडियो में पुलिस वालों पर भी 15 हजार रुपये में आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस वालों की मिलीभगत के कारण उसे न्याय नहीं मिल सका है। वीडियो में उसके चेहरे पर लगे चोट के निशान भी साफ नजर आ रहे हैं।

मामले में तहरीर मिल गई है, जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - वरुण कुमार सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed