{"_id":"68dabd67aad19187b307cc91","slug":"woman-steals-necklace-worth-rs-6-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-141375-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: महिला ने चोरी किया छह लाख का हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: महिला ने चोरी किया छह लाख का हार
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सराफा के शोरूम से ग्राहक बनकर आई महिला ने छह लाख रुपये की कीमत का सोने का हार चोरी कर लिया। महिला के जाने के बाद दुकान के मालिक को वारदात की जानकारी हुई।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। पीड़ित सराफ ने नगर कोतवाली में अज्ञात महिला और उसके साथ आए युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के डीएम रोड स्थित पंडित ज्वेलर्स के संचालक गौरव गौड़ ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 26 सितंबर की शाम को करीब 5 बजे एक महिला और एक पुरुष ग्राहक बनकर शोरूम में आए। दोनों ने गले के लिए सोने के हार दिखाने को कहा। शोरूम के कर्मचारियों ने उन्हें तीन से चार डिज़ाइनर सेट दिखाए। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने मौका पाकर एक हार अपनी साड़ी में छिपा लिया। कुछ देर बाद दोनों ने बहाना बनाया कि डिज़ाइन पसंद नहीं आया और चले गए।
विज्ञापन
रोजाना की तरह शोरूम बंद करते समय जब स्टॉक का मिलान किया गया तो सोने का सेट कम पाया गया। शक होने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें महिला को सेट चुराते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। चोरी हुआ सेट करीब 57 ग्राम वजनी है, जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपये से अधिक है।
नगर कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।