Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman s dead body found outside her home in Bulandshahr

घर के बाहर मिला महिला का शव: अंतिम संस्कार से पहले परिजनों को दिखे ऐसे निशान, जो हत्या की ओर कर रहे इशारा

Thu, 05 Nov 2026 06:41 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 05 Nov 2026 06:41 PM IST
सार

बहलोलपुर गांव में 56 वर्षीय रामवती का शव घर के बाहर मिला। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार के दौरान गले पर निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Woman s dead body found outside her home in Bulandshahr
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में घर के बाहर महिला का संदिग्ध परिस्थितियों शव पड़ा मिला। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार के दौरान गले पर निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


बहलोलपुर गांव निवासी राजुल ने बताया कि वह तीन भाई हैं, जिसमें राजुल अपने परिवार के साथ अलग घर में रहते हैं। उनसे छोटा भाई अशोक मां रामवती (56) के साथ अलग घर में रहता था। सबसे छोटा भाई विनीत बंगलूरू में नौकरी करता है। रोजाना की तरह पीड़ित राजुल और अशोक मजदूरी करने गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

दोपहर करीब तीन बजे राजुल की बेटी रीना घर के बाहर खेल रही थी। उसने देखा कि दादी रामवती घर के बाहर सीढ़ियों पर बेसुध अवस्था में पड़ी हैं। रीना ने आवाज लगाई तो दादी ने कोई जवाब नहीं दिया। उसने इसकी जानकारी अपनी मां व अन्य परिजनों को दी। सूचना पर राजुल अशोक भी आ गए। 

विज्ञापन

उनकी बड़ी बहन सीमा बाहर रहती है, जिसको गांव में आने में समय लग गया। इसी के चलते अंतिम संस्कार बुधवार को नहीं किया गया। राजुल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब अंतिम संस्कार की क्रिया की जा रही थी। महिलाओं ने मां के गले पर निशान देखे। इसकी जानकारी राजुल को दी। राजुल ने इसके बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी और मां की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी आई और साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके आधार पर शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मधुप कुमार सिंह, सीओ डिबाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed