{"_id":"69db47a12df4507bf80d3dd7","slug":"woman-performs-stunt-on-bullet-in-bulandshahr-video-goes-viral-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील का खुमार: बुलेट पर लिखा पुलिस, हाथ छोड़कर किया स्टंट; महिला ने अपने साथ दूसरों की भी जान जोखिम में डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील का खुमार: बुलेट पर लिखा पुलिस, हाथ छोड़कर किया स्टंट; महिला ने अपने साथ दूसरों की भी जान जोखिम में डाली
Sun, 12 Apr 2026 12:50 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:50 PM IST
सार
बाइक की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर के बजाय बड़े अक्षरों में पुलिस लिखा हुआ है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काले रंग की एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार महिला हाईवे पर तेज रफ्तार में है। महिला कभी मोटरसाइकिल के हैंडल से दोनों हाथ हटा लेती है, तो कभी अपने पैरों को ऊपर रखकर लापरवाही से ड्राइविंग करती नजर आती है।
विज्ञापन
पुलिस लिखी बुलेट पर महिला के स्टंट का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
युवाओं पर रील बनाने का खुमार इस कदर चढ़ा है कि अब लोग सड़कों पर अपनी और दूसरों की जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं। वहीं, अब नेशनल हाईवे और शहर के व्यस्ततम इलाकों में एक महिला द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रील बनाने की दीवानगी में महिला न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रही है, बल्कि मौत को भी खुला निमंत्रण दे रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काले रंग की एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार महिला हाईवे पर तेज रफ्तार में है। चौंकाने वाली बात यह है कि स्टंट के दौरान महिला कभी मोटरसाइकिल के हैंडल से दोनों हाथ हटा लेती है, तो कभी अपने पैरों को ऊपर रखकर लापरवाही से ड्राइविंग करती नजर आती है। हद तो तब हो गई जब यह देखा गया कि बाइक की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर के बजाय बड़े अक्षरों में पुलिस लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर के प्रमुख काला आम चौराहे, दिल्ली रोड और नेशनल हाईवे के बीच का है। महिला का एक साथी इस पूरी स्टंटबाजी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, जिससे कि उसे सोशल मीडिया पर रील के तौर पर अपलोड किया जा सके। भारी वाहनों के बीच इस तरह की कलाबाजी किसी भी वक्त बड़े हादसे का सबब बन सकती थी। हाईवे पर चल रहे अन्य राहगीर भी इस महिला की लापरवाही देख दंग रह गए।
विज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
शहर के व्यस्ततम चौराहों पर इस तरह पुलिस लिखी बाइक पर सरेआम स्टंटबाजी होना पुलिस की गश्त और मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंद लाइक्स और व्यूज के चक्कर में युवा अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग पुलिस प्रशासन से इस स्टंटबाज महिला और उसके साथी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिससे कि सड़कों पर बढ़ती इस अराजकता पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन