{"_id":"6a2c58e651d05fad9604de16","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113001-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खुर्जा। मुंडाखेड़ा गांव में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। मामले में मायके पक्ष ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। मुंडाखेड़ा गांव में बुधवार शाम को प्रियंका (25) का प्रेमी के घर में फंदे पर लटका शव मिला।
इसमें प्रेमी ने ही पुलिस को सूचना दी थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, महिला के भाई और जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जलीलपुर निवासी पूरन कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2018 में मूंडाखेड़ा गांव निवासी युवक से हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद उनकी बहन अन्य किसी युवक के संपर्क में आ गई। आरोप है कि उक्त युवक उनकी बहन को बहलाकर अपने साथ ले गया और वह उसी के साथ रहने लगी।
आरोप है कि उक्त युवक कुछ दिनों से दूसरी युवती के संपर्क में आ गया था, जिसका उनकी बहन विरोध करती थी। आरोप है कि इस बात पर प्रेमी ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।