{"_id":"603541158ebc3ee94a2b592c","slug":"woman-died-aftar-delivery-bulandshahr-news-gbd2142955130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
वलीपुरा स्थित एक अस्पताल में महिला की मौत के बाद पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इस पता चलते ही परिजनों व अन्य लोगों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच धक्कामुक्की भी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी ललित कुमार की पत्नी देवेंद्री को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार रात वलीपुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के दौरान उसने बेटे को जन्म दिया। लेकिन, मंगलवार सुबह अचानक ही देवेंद्री की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इस बात का पता लगते ही देवेंद्री के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से धक्कामुक्की की। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस भी पहुंच गई। एसएसआई कोतवाली नगर ने बताया कि ललित कुमार ने चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी है। उधर चिकित्सक ने बताया कि डिलीवरी के दौरान ही महिला के हार्ट में दिक्कत हो रही थी। जिसे रात को कंट्रोल कर लिया था, लेकिन मंगलवार को अचानक स्थिति बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।