फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   woman committed suicide after being troubled by tortures of her brother in law and sister in law in Bulandshah

जान देकर बचाई आबरू: जेठ-जेठानी महिला से कराना चाहते थे गलत काम, मना करने पर किया प्रताड़िता; मौत को लगाया गले

Wed, 13 Sep 2023 04:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद
अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 13 Sep 2023 04:08 PM IST
सार

जेठ, जेठानी और उसके बेटे की यातनाओं से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
woman committed suicide after being troubled by tortures of her brother in law and sister in law in Bulandshah
आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

सिकंदराबाद कोतवाली नगर क्षेत्र  में शुक्रवार को विवाहिता ने आबरू बचाने के लिए आत्महत्या कर ली थी। मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें  विवाहिता अपनी आत्महत्या के लिए जेठ और जेठानी को दोषी ठहरा रही है। वह अल्लाह और दुनिया वालों से सजा की गुहार लगा रही है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका के भाई  सरताज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसने अपनी बहन गुड्डी की शादी 12 साल पहले सिकंदराबाद निवासी युवक से की थी। शुक्रवार को उसकी बहन ने जेठ और जेठानी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इसके पीछे जेठ, जिठानी और उसके बेटे को दोषी ठहराया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब विवाहिता द्वारा आत्महत्या से पहले बनाई गई वीडियो सामने आई है, जिसमें वह जेठ और जेठानी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए अल्लाह और दुनिया वालों से सजा की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन


वहीं, अब भाई का कहना है कि उसकी बहन का जेठ उस पर गंदी नजर रखता था। इस बात को लेकर कई बार विवाद हुआ, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया । जेठ , जेठानी और उसका बेटा बहन को परेशान करता था। उसे गलत काम में शामिल करना चाहते थे, जो उसकी बहन ने मंजूर नहीं किया। इसके बाद तीनों ने उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं देनी शुरू कर दी। उसकी बहन ने अपनी आबरू बचाने और ससुरालियों की प्रताड़नाओं से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी सुल्तान, आसमा और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed