{"_id":"66c4ca6d0e9e1369e8089c79","slug":"woman-cheated-with-jewelery-worth-rs-45-lakhs-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-104842-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: महिला को झांसे में लेकर साढ़े चार लाख के गहने ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: महिला को झांसे में लेकर साढ़े चार लाख के गहने ठगे
विज्ञापन
खुर्जा में महिला से ठगी की घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
खुर्जा। क्षेत्र के मंदिर मार्ग पर मंगलवार दोपहर को महिला को झांसे में लेकर बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपये के गहने और नकदी ले ली। पीड़ित महिला ने अपने घर से लाकर करीब एक किलोमीटर दूर आरोपियों को गहने दिए। मामले में पुलिस टीम सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। बीते पांच दिन में यह मंदिर चौकी क्षेत्र की दूसरी घटना है।
सिद्धेश्वर मंदिर स्थित कॉलोनी निवासी रचना देवी बताया कि मंगलवार दोपहर को किसी काम से बाजार गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह वापस घर लौट रही थी। जब वह जेवर अड्डा पर ई-रिक्शा के इंतजार में खड़ी थी। तभी बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए और पता पूछने लगे। इसके बाद महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। कुछ देर बाद महिला को कुछ ज्ञात नहीं कि वह क्या कह रहे थे। महिला ने खुद ही उनकी बातों में आकर अपने कुंडल, मंगलसूत्र और मोबाइल आरोपियों को दे दिया।
इसके बाद आरोपियों ने घर से सारी नकदी और गहने लाने को बोला। महिला उनके कहने पर पैदल ही करीब तीन किलोमीटर दूर अपने घर गई। वहां से सोने की चेन, चांदी की पायल और दस हजार 200 रुपये नकदी लेकर। वापस करीब एक किलोमीटर दूर मंदिर मार्ग पर ही आरोपियों को दे दी। उसको कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या कर रही है। इसके बाद घर पर आकर सो गई। कुछ देर बाद उठी तो देखा कि गहने गायब हैं। तब उसको ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता इसके बाद कोतवाली पहुंची और शिकायत दी।
विज्ञापन
महिला की शिकायत और बयान के आधार पर जांच की जा रही है। मंदिर मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिसमें रुपये या गहने देते हुए कोई स्पष्ट नहीं हो रहा। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। - भास्कर मिश्रा, सीओ खुर्जा।