{"_id":"6a61258d73228b22070668b0","slug":"woman-bitten-by-snake-family-relied-on-faith-healing-she-died-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-160538-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: महिला को सांप ने काटा, झाड़-फूंक में लगे रहे परिजन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: महिला को सांप ने काटा, झाड़-फूंक में लगे रहे परिजन, मौत
विज्ञापन
डिबाई सांप के काटने से मृतका सुनीता का फाइल फोटो।
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव नगला बिजुरिया में मंगलवार शाम खेत पर चारा लेने गई महिला को सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाने के बजाए झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। महिला की हालत बिगड़ती चली गई। हालत गंभीर होने पर परिजन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। गांव में भी शोक का माहौल है।
थाना क्षेत्र के गांव अकरवास के माजरा गांव नगला बिजुरिया निवासी बाबू सिंह ने बताया कि वह बेलदारी करते हैं। मंगलवार की शाम करीब 4.30 बजे उनकी पत्नी सुनीता (36) खेत पर चारा लेने गई थी। चारा काटते समय करीब पांच फिट लंबे कोबरा सांप ने उनके पैर में काट लिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें घटना की जानकारी दी।
बताया कि उपचार के लिए पहले गांव मुरादपुर पहुंचे और वहां झाड़-फूंक करवाई। उनकी हालत बिगड़ती चली गई और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें देर रात अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन सुनीता के शव को लेकर दानपुर सीएचसी पहुंचे। वहां भी चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया।
विज्ञापन
सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार की शाम सुनीता का शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के चार बच्चे राधा (14), टीना(12), पवन (10) व तीन वर्षीय शनि है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की सांप के काटने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।