फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman attacked in Bulandshahr wife accuses husband of shooting her

शादी.. विवाद फिर खूनखराबा: कोर्ट से लौट रही महिला पर हमला, पूजा बोली- मेरे पति ने ही मारी गोली; देखें Video

Mon, 01 Sep 2025 06:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 06:30 PM IST
सार

घटना में घायल पूजा थाना खानपुर क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी है। उसकी शादी 10 फरवरी 2019 को देहात कोतवाली क्षेत्र के नैथला निवासी हरीश शर्मा से हुई थी। 

विज्ञापन
Woman attacked in Bulandshahr wife accuses husband of shooting her
घायल महिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब कोर्ट से तारीख कर लौट रही महिला को गोली मार दी गई। पूजा नामक महिला ई-रिक्शा से घर लौट रही थी, तभी यह घटना हुई।

विज्ञापन

पति पर ही हमले का आरोप
घायल महिला के पति हरीश शर्मा पर ही गोली चलाने का आरोप सामने आया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद से चल रहा विवाद
घटना में घायल पूजा थाना खानपुर क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी है। उसकी शादी 10 फरवरी 2019 को देहात कोतवाली क्षेत्र के नैथला निवासी हरीश शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। विवाद को करीब पांच साल हो चुके हैं, लेकिन अभी सुलह नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
घटना में घायल पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
 

CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस
वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed