{"_id":"65ccf58f0669f9d72b09f40d","slug":"wires-worth-thousands-of-rupees-stolen-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-111594-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये के तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये के तार चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की गंगानगर कॉलोनी में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के तार चोरी कर लिए। मामले में मकान मालकिन ने देहात कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गंगानगर कालोनी निवासी पीड़िता उपासना ने बताया कि गंगानगर कालोनी स्थित उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बीते दिनों मकान की तीसरी मंजिल पर बिजली का तार डाला गया था। सोमवार देर रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर तीसरी मंजिल पर डाले गए बिजली के तार को चोरी कर ले गए।
इसके अलावा दूसरी घटना में गांव मचकौली में हुई। गांव निवासी राजरानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 7 जनवरी को चोरों ने उनके घर से सामान चोरी कर लिया था। देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रीति, कुन्नू और नरेश कुमार निवासी गांव मंशागढ़ी नगलिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देहात प्रभारी ने बताया कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।

चंबा पोस्ट ऑफिस के पास दोपहर बाद सजाई गई रेहड़ियां।संवाद
विज्ञापन