फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wife's killer husband arrested

Bulandshahar News: पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दहेज में एक लाख नकद और बाइक न मिलने पर परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि सूचना पर आरोपी पति ग्राम मोकमपुर थाना दादो जनपद अलीगढ़ निवासी बोबी को खत्रीवाडा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामले में मृतका के भाई ग्राम रमनगला थाना दादो जनपद अलीगढ़ निवासी रिंकू ने सात अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि दहेज में एक लाख की नकदी और बाइक न मिलने पर पति बोबी, सास, ससुर और देवर ने उसकी बहन मंजू की हत्या कर दी। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी पति बोबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed