फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wife used to threaten with blue drum... Husband gave blessings to live with lover in police station

Bulandshahar News: पत्नी देती थी नीले ड्रम की धमकी... पति ने थाने में दिया प्रेमी संग रहने का आशीर्वाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
अहमदगढ़ (बुलंदशहर)। जेठ के लड़के के प्यार में डूबी तीन बच्चों की मां ने पति को हत्या कर नीले ड्रम में पैक करने की धमकी दे डाली। मामला थाने पहुंचा तो महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। नहीं मानी तो पति ने थाने के गेट पर दोनों के सिर पर हाथ रखकर साथ रहने का आशीर्वाद दे दिया। तीनों बच्चों को भी पत्नी को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग का यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। महिला की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। पति ट्रक चालक है। बताया जा रहा है कि महिला का गांव निवासी खानदान के ही जेठ के बेटे से प्रेम प्रसंग हो गया। दो दिन पहले पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया था। इस पर परिवार में जमकर विवाद हुआ। मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस का कहना है कि बुधवार को आरोपी प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार शाम को फिर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस के सामने ही महिला ने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। उसका कहना था कि प्रेमी के साथ ही आगे की जिंदगी बिताना चाहती है। समझाने पर भी जब वह नहीं मानी तो पति ने थाना परिसर के बाहर सिर पर हाथ रखकर दोनों को साथ रहने का आशीर्वाद दे दिया। इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताया कि पत्नी के साथ भतीजे के प्रेम प्रसंग की शिकायत परिजन भी कई बार कर चुके थे। पत्नी को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं। आए दिन सोते समय हत्या कर नीले ड्रम में लाश छिपा देने की धमकी देती थी। अब उनका व उनके परिवार का महिला से कोई संबंध नहीं है।


पुलिस कर रही इन्कार, सुपुर्दगी का दस्तावेज वायरल
पुलिस थाने में इस तरह की किसी शादी और महिला के प्रेमी के साथ जाने की बात से इन्कार कर रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक सुपुर्दगी दस्तावेज वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी के अपने प्रेमी के साथ जाने की बात लिखी हुई है और नीचे प्रेमी युवक का नाम और उसकी सुपुर्दगी में लेने की जानकारी अंकित है।


प्रेमी ने कहा, मायके गई महिला
इस संबंध में प्रेमी युवक से फोन पर बातचीत की गई तो उसने कहा कि दूसरे पक्ष की शिकायत पर थाना पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया था। महिला उसे छुड़ाने के लिए थाने आई थी। इसके बाद वह अपने मायके वालों के साथ चली गई। प्रेमी युवक का कहना है कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। थाने से छूटने के बाद वह नौकरी पर दिल्ली आ गया है। महिला से शादी की बात सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed