{"_id":"67bdd90a253a6314970409a5","slug":"wife-strangulated-to-death-with-a-chunari-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-130129-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पत्नी ने चुनरी से गला दबाकर की थी हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पत्नी ने चुनरी से गला दबाकर की थी हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
गुलावठी। गांव भटौना निवासी पिंटू प्रजापति (42) की हत्या उसकी पत्नी ने चुनरी से गला दबाकर की थी। मारपीट के दौरान पिंटू गिर गया था। गिरने के कारण उसके सिर में चोटें आईं थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी बीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बीना ने अपना जुर्म कबूल लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार पिंटू शराब का आदी था। बीना इसका विरोध करती थी, जिसके कारण घर में झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन भी पिंटू शराब पीकर घर आया, जिससे दोनों में झगड़ा हो गया। यह इतना बढ़ गया कि बीना ने चुनरी से गला दबाकर पिंटू की हत्या कर दी। बीना ने पिंटू के शव को चारपाई पर लेटा दिया, जिससे ऐसा लगे कि वह सो रहा है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चुनरी भी बरामद कर ली है। गांव भटौना में 22 फरवरी को पिंटू प्रजापति पुत्र भगवाना का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिंटू की मौत गला दबाने और सिर में चोटों के कारण बताया गया था।
विज्ञापन
मृतक की मां आजाद कौर ने पत्नी बीना, बीना के पुत्र व पुत्री तथा बीना के भाई को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने पीट-पीटकर पिंटू की हत्या कर दी। मृतक पिंटू मजदूरी का काम करता था।
एक दिन पहले अपनी जान को बताया था खतरा
गुलावठी। मृतका की मां आजाद कौर ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उनका पुत्र उनके पास आया था और पत्नी बीना से अपनी जान को खतरा बताया था। पिंटू ने उससे कहा था कि उसे बचा लो, बीना उसे मार देगी। आजाद कौर का कहना है कि यदि वह पिंटू को नहीं जाने देती तो वह बच सकता था। आजाद कौर अलग मकान में बड़े बेटे ऋषि के साथ रहती है।