{"_id":"6925e21ced901362d10ea3bb","slug":"whoever-says-this-is-happy-the-cheers-of-sat-sri-akal-echo-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-107018-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के गूंजे जयकारे
विज्ञापन
सिकंदराबाद नगर में प्रभात फेरी निकालते सिख समुदाय के लोग। संवाद
सिकंदराबाद। सिक्खों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब एवं उनके तीन अन्य साथियों की शहादत के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही कार्यक्रमों की शृंखला में मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुवाणी के मधुर कीर्तन और जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
प्रभात फेरी मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित गुरुद्वारे श्री गुरु सिंह सभा से अरदास के बाद प्रारंभ हुई। जगह-जगह समाज के लोगों ने संगत का स्वागत किया। यात्रा के दौरान गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन, त्याग और बलिदान का स्मरण कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंद की चादर कहलाए गुरु तेग बहादुर साहिब ने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना शीश तक बलिदान कर दिया। उनकी शहादत से पूरा मानव समाज प्रेरणा लेता है।
प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारे पहुंची। यहां संगत को प्रसाद वितरित किया गया। गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सरदार रिक्की सिंह, राजा, गुरवचन सिंह, राजेंद्र सिंह, हुकम सिंह, गुरप्रीत कौर, जसवीर कौर आदि मौजूद रहे।