{"_id":"67e18eca8049e8e2e508839a","slug":"while-trying-to-save-a-destitute-cow-three-friends-riding-a-bike-were-crushed-by-a-truck-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-598671-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निराश्रित गोवंश को बचाने के प्रयास में बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निराश्रित गोवंश को बचाने के प्रयास में बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन
अनूपशहर में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद घर के बाहर जमा भीड़।
अनूपशहर/डिबाई। निराश्रित गोवंश को बचाने के प्रयास में ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे अनूपशहर-अलीगढ़ हाईवे पर डिबाई क्षेत्र के गांव अमरपुर के निकट हुआ। अली (17) और शाहनवाज (16) की हादसे के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीसरे साथी सूफियान (17) ने उपचार के दौरान नोएडा के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अनूपशहर कस्बे के मोहल्ला गदियाना निवासी अली, मोहल्ला परकोटा निवासी शाहनवाज और सूफियान तीनों दोस्त थे। रविवार देर शाम बाइक से तीनों ईद के लिए नए कपड़े खरीदने के लिए डिबाई जा रहे थे। डिबाई के गांव अमरपुर के निकट पहुंचे तो सड़क किनारे घूम रहे गोवंश को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो अली की मौत हो चुकी थी। शाहनवाज और सूफियान की सांसें चल रही थीं। डिबाई सीएचसी पहुंचने तक शाहनवाज की मौत हो गई। सूफियान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने सूफियान को नोएडा के एक अस्पताल भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शाहनवाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि अली के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घर का अकेला चिराग था सूफियान
परिजनों ने बताया कि सूफियान कक्षा नौ और शाहनवाज कक्षा आठ का छात्र था। दोनों नगर के कांतिप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में साथ पढ़ने के लिए जाते थे। अली नगर के एलडीएवी इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। तीनों में गहरी दोस्ती थी। अधिकतर समय साथ में ही रहते थे। सूफियान अपने घर का अकेला चिराग था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अली तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। तीनों ईद की तैयारियों में जुटे थे। कपड़ा लेने जा रहे थे लेकिन बाजार पहुंचने से पहले ही मौत ने दस्तक दे दी। एक साथ तीनों की मौत से मोहल्ले में मातम पसरा है। ईद की तैयारियां भी फीकी हो गई हैं।
निराश्रिव गाेवंशों की वजह से गईं कई जानें
- जनवरी और फरवरी 2024 में अलग-अलग हादसों में डिबाई क्षेत्र में तीन लोगों की सड़क पर घूम रहे गाेवंशों से टकराने से जान चली गई थी।
- 13 फरवरी 2023 को पहासू के गांव साबितगढ़ में खेत पर फसल की रखवाली कर रहे 55 वर्षीय किसान रामगोपाल की सांड़ के हमले से मौत हो गई।
- सितंबर 2023 में अरनिया ब्लॉक में बाइक सवार युवक प्रवेश की गोवंश की टक्कर से मौत हो गई थी।
- एक मई 2022 को गुलावठी में खेत पर पशुओं को भगाने गए युवक रिंकू की सांड़ के हमले से जान चली गई थी।
- चार सितंबर 2022 को डिबाई कोतवाली क्षेत्र में सांड़ के हमले से किसान रामवीर की जान जा चुकी है।
- 25 सितंबर 2022 को अनूपशहर के गांव फैजपुरा में खेत पर मजदूरी करने गए धर्म सिंह को सांड़ ने पटककर मार डाला था।
- जनवरी 2021 में खुर्जा के मोहल्ला दानगंज निवासी सुभाष चंद गुप्ता की बाजार में सांड़ के हमले से जान गई थी।
- जनवरी 2019 में जहांगीराबाद में गांव सलगवां के निकट स्कूटी सवार संभल निवासी नसरूद्दीन की गोवंश से टकराकर जान चली गई थी।
- फरवरी 2019 में खुर्जा के गांव समसपुर में अस्थाई गोशाला से निकले एक सांड़ ने युवक वीरेंद्र पर हमला किया, जिसमें उनकी जान चली गई थी।
सड़क हादसे में अनूपशहर निवासी तीन छात्रों की मौत हुई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मौके पर गोवंश होने की बात बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - शोभित कुमार, सीओ डिबाई