फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   While taking back fare passengers tore clothes of conductor of illegal bus

UP: किराया वापस लेने के दौरान यात्रियों ने डग्गामार बस के परिचालक के कपड़े फाड़े, रोडवेज जैसी बना रखी थी गाड़ी

Tue, 05 Aug 2025 06:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Aug 2025 06:12 PM IST
सार

आनंद विहार से सवारी लेकर आ रही डग्गामार को खुर्जा में पकड़ा गया है। चेकिंग के दौरान एआरएम और एआरटीओ ने कार्रवाई की है। बस में मौजूद सवारियों को रोडवेज बस में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
While taking back fare passengers tore clothes of  conductor of illegal bus
डग्गामार बस के चालक को लोगों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा रोडवेज डिपो पर बस सीज होने के बाद यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसी दौरान गुस्साए यात्रियों ने किराया वापस लेने के दौरान परिचालक के कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपी परिचालक किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल सका। वहीं एआरएम की ओर से यात्रियों को अन्य रोडवेज बसों में शिफ्ट किया गया। 

विज्ञापन

एआरएम राजेंद्र सिंह और परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी विकास अस्थाना मंगलवार सुबह खुर्जा रोडवेज के बाहर चेकिंग कर रहे थे। जहां पर एक डग्गामार बस को रोका गया, जो रोडवेज बस के रंग में थी। चेकिंग देख चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। अधिकारियों ने परिचालक को पकड़ लिया और बस को डिपो के अंदर खड़ा कराया। वहीं यात्रियों में परिचालक से किराया वापस लेने होड़ मच गई। ऐसे में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्साए यात्रियों ने परिचालक के कपड़े भी फाड़ दिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रवि का कहना था कि आनंद विहार से अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, एटा, मैनपुरी के लिए बस के बाहर बोर्ड लगा रखा था। ऐसे में यात्री बस में बैठ गए। फिर बस चालू हो गई तो परिचालक उनसे मनमाने ढंग से किराया वसूल रहा था। रोडवेज की तरह होने के कारण बस के डग्गामार होने की पहचान भी नहीं हो सकी। ऐसे में बीच रास्ते में उतरने के लिए भी चालक ने मना कर दिया। मजबूरी में यात्रियों ने जहां का किराया 500 रुपये था, वहां का भी 700 रुपये दिए। 

विज्ञापन

सूचना मिल रही थी रोडवेज के रंग में कई डग्गामार बस चल रही हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के साथ चेकिंग की गई, जिसमें एक बस को पकड़ा  गया। सवारी आनंद विहार से बैठकर अन्य जनपदों में जा रही थीं। बस को सीज किया गया और यात्रियों को अन्य बसों में शिफ्ट किया गया। किराया लेने के दौरान यात्रियों और परिचालक के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी - राजेंद्र सिंह, एआरएम, खुर्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed