फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   When contractor asked for his wages he was killed by his partner in bulandshahar

ध्यानपाल हत्याकांड: मेहनताना मांगने पर ठेकेदार ने साथी संग मिलकर मार डाला, हत्या से पहले सभी ने किया ये काम

Sun, 21 Sep 2025 05:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Sep 2025 05:57 PM IST
सार

हत्यारोपियों ने ध्यानपाल के चेहरे, सिर और सीने पर कई वार किए, ताकि उसकी पहचान भी न हो सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर की पटिया बरामद कर ली है।

विज्ञापन
When contractor asked for his wages he was killed by his partner in bulandshahar
ध्यानपाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में हुए ध्यानपाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मजदूरी के रुपये मांगने पर ठेकेदार और उसके साथी ने मजदूर ध्यानपाल की हत्या कर दी थी। हत्या से पहले तीनों ने खेत पर बैठकर शराब पी थी, इसी दौरान विवाद हुआ और विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर की पटिया भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

अपर पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे अरनिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे स्थित रनियावली बस स्टॉप से दो आरोपियों अभिषेक उर्फ आशू उर्फ कालिया और गुड्डू उर्फ कालू निवासी गांव रनियावली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ध्यानपाल की हत्या करने की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक ने बताया कि वह टीएचडीसी दशहरा कंपनी के लिए सिविल वर्क में लेबर सप्लाई का काम करता है। उसने ध्यानपाल को कुछ दिनों की मजदूरी पर काम पर लगाया था। काम छोड़ने के बाद रुपये भी दे दिए गए थे, लेकिन ध्यानपाल और रुपये मांग रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। 

विज्ञापन

गत 18 सितंबर की शाम अभिषेक अपने साथी गुड्डू के साथ खेत में बैठकर शराब पी रहा था। तभी वहां ध्यानपाल भी पहुंच गया। तीनों ने साथ में शराब पी, लेकिन शराब खत्म होने के बाद और मंगवाने को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर अभिषेक ने नीम के पेड़ से डंडा तोड़कर ध्यानपाल पर हमला कर दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

इसके बाद पत्थर की पटिया से ध्यानपाल के चेहरे, सिर और सीने पर कई वार किए, ताकि उसकी पहचान भी न हो सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर की पटिया बरामद कर ली है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed