फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In Anupshahr tractor-trolley carrying pilgrims overturned due to race 20 people injured

यूपी: रेस में आगे निकलने के चक्कर में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 17 महिलाओं समेत 20 घायल; वीडियो

Sun, 25 Oct 2026 07:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 25 Oct 2026 07:33 PM IST
सार

अनूपशहर से गंगा स्नान कर अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक अन्य ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के टक्कर में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 

विज्ञापन
In Anupshahr tractor-trolley carrying pilgrims overturned due to race 20 people injured
अनूपशहर में ट्रॉली पलटी, 20 घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ रोड पर डुप्ताकलां पुल के पास रविवार दोपहर चार बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनूपशहर से गंगा स्नान कर अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक अन्य ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के टक्कर में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली सवार करीब 35 श्रद्धालुओं में से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 17 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अनूपशहर कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस और अपनी सरकारी जीप की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 10 श्रद्धालुओं की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


Trending Videos

In Anupshahr tractor-trolley carrying pilgrims overturned due to race 20 people injured
सड़क पर पलटी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

घायलों ने बताया किया हुआ था
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले की डिबाई तहसील अंतर्गत थाना छतारी के गांव मोहम्मदपुर खुर्द के रहने वाले करीब 35 ग्रामीण शनिवार देर शाम नगर कोट वाली देवी जी की जात करने गए थे। वहां से दर्शन करने के बाद रविवार सुबह सभी लोग अनूपशहर में गंगा स्नान करने पहुंचे थे। दोपहर करीब चार बजे गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रॉली अनूपशहर से निकलकर अलीगढ़ रोड पर डुप्लापुल पुल से थोड़ा आगे पहुंची, तभी बराबर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनसे रेस लगानी शुरू कर दी। ट्रॉली में सवार घायल लवी और पूजा ने बताया कि दूसरे ट्रैक्टर चालक ने आगे निकलने की होड़ में अचानक ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे उसकी सीधी टक्कर श्रद्धालुओं की ट्रॉली से हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Anupshahr tractor-trolley carrying pilgrims overturned due to race 20 people injured
घायल महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

ट्रॉली के पलटे ही मच गई चीख पुकार
टक्कर लगते ही ट्रॉली सड़क के एक तरफ जाकर पलट गई और उसमें सवार सभी श्रद्धालु चीखते-पुकारते हुए सड़क पर जा गिरे। हादसे के समय सड़क पर चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालुओं का सारा सामान बिखर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला श्रद्धालुओं की कलाई में पहनी चूड़ियां टूटकर सड़क पर बिखर गईं। सूचना पर एसडीएम अनूपशहर मनीष कुमार, तहसीलदार प्रिया देवी और सीओ शशांक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

In Anupshahr tractor-trolley carrying pilgrims overturned due to race 20 people injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में मच गई चीख पुकार
हादसे की खबर मिलते ही अनूपशहर के सरकारी अस्पताल में हड़कंप मच गया और पूरे मेडिकल स्टाफ को आपातकालीन ड्यूटी पर लगा दिया गया। अस्पताल में परिजनों के पहुंचने पर रुलाई और चीत्कार का माहौल बन गया। इस दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला, जब घायल महेंद्री की सास अस्पताल पहुंची और रोने लगीं, तो मौके पर तैनात सिपाही मनीष ने उन्हें संभालते हुए ढांढस बंधाया कि उनकी बहू पूरी तरह सुरक्षित है। 

In Anupshahr tractor-trolley carrying pilgrims overturned due to race 20 people injured
गमगीन पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

कौन-कौन घायल हैं?
एसडीएम अनूपशहर मनीष कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर घायलों को त्वरित इलाज दिया गया है और उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों में सुबीना, कपिल, राजेश देवी, लालबता, ओमवती, महेंद्री, राजबाला, लवकेश, गुड़िया, मोनिका, राधिका, संतोष, माहेश्वरी, पिंकी, लवी, शिश्वती, सुरसा देवी, कृपा देवी और अजुदया आदि शामिल हैं। जिनमें से सुबीना, कपिल, राजेश देवी, लाड़वती, ओमवती, सुनीता, अयोध्या को जिला अस्पताल के लिये रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed