फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wheat purchasing center

नहीं मिला लक्ष्य, किसान जितना चाहे उतना बेच सकेंगे गेहूं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Wheat purchasing center
नहीं मिला लक्ष्य, किसान जितना चाहे उतना बेच सकेंगे गेहूं
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। गेहूं खरीद के लिए इस बार कोई लक्ष्य निर्धारित न होने का लाभ किसानों को मिलेगा। एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद 15 जून तक चलेगी। इसमें जितनी भी उपज लेकर किसान क्रय केंद्र तक पहुंचेगा, उसकी खरीद होगी। जनपद में इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
जनपद में दो लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि में गेहूं की फसल है। गेहूं उत्पादक किसानों की संख्या 3.50 लाख के आसपास है। गेहूं खरीद का निर्धारित समय समाप्त होने व लक्ष्य की पूर्ति होने के बाद गेहूं की बिक्री से वंचित रह जाने की बुनियादी दिक्कत का सामना इस बार किसानों को नहीं करना पड़ेगा। अब उन्हें गेहूं बिक्री करने के लिए इधर-उधर भागदौड़ और केंद्रों पर लगने वाली भीड़ से राहत मिलेगी। कारण यह है कि गेहूं खरीद के लक्ष्य का निर्धारण नहीं होगा। खाद्य एवं विपणन विभाग के अनुसार किसानों की गेहूं की खरीद अनावरत जारी रहेगी। तब तक खरीद का कार्य जारी रहेगा, तब तक सभी किसानों की गेहूं की खरीद न हो जाए। पूर्व की व्यवस्था में खरीद के लक्ष्य का निर्धारित रहता था। लक्ष्य की पूर्ति के बाद किसानों के गेहूं की खरीद या तो बंद कर दी जाती थी या फिर कम कर दी जाती थी। अब ऐसा नहीं होगा। तब तक किसान केंद्र पर पहुंचते रहेंगे, तब तक उनकी गेहूं की खरीद की जाती रहेगी। समय का निर्धारण जरूर रहेगा। इस बीच आगामी एक अप्रैल से जनपद में शुरू हो रही गेहूं की खरीद को लेकर खाद्य एवं विपणन विभाग ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग के अनुसार किसानों को गेहूं की बिक्री के लिए किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो। इसके लिए जनपद में लगने वाले क्रय केंद्रों पर सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

चार नए केंद्र खाद्य निगम को किए अलाट
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जनपद में गेहूं खरीद के लिए चार और केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। अब जनपद में 100 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। जबकि इससे पहले 96 क्रय केंद्र बनाए गए थे। बढ़े चार क्रय केंद्र खाद्य निगम को अलाट किए गए है। निगम को पहले 10 क्रय केंद्र अलाट हुए थे और बढ़कर केंद्रों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार शासन से गेहूं खरीद का लक्ष्य जारी नहीं हो रहा है। ऐसे में किसान अपना कितना भी गेहूं बेच सकेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। वहीं, दूसरी ओर जनपद में गेहूं खरीद के लिए चार और नए क्रय केंद्र भी बना दिए गए हैं। अब जनपद में 100 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। - जेया-ए-करीम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed