फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wedding celebrations turn bloody, groom's parents beaten up

Bulandshahar News: शादी की खुशियों में खूनी संघर्ष, दूल्हे के माता-पिता को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Wedding celebrations turn bloody, groom's parents beaten up
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा गढ़वा में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने शादी के जोनार कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने दूल्हे के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें दूल्हे के माता-पिता समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 10 नामजद और करीब 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी साबुद्दीन ने बताया कि 13 और 14 अप्रैल को उनके दो बेटों, उस्मान और जुबैर की शादी तय थी। रविवार शाम करीब 6 बजे घर पर जोनार (प्री-वेडिंग भोज) का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाला रहमुद्दीन अपने बेटों, भतीजों और दर्जनों अज्ञात साथियों के साथ वहां आ पहुंचा। हमलावरों ने कार्यक्रम रोकने की धमकी देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दूल्हे उस्मान द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, हमलावरों ने घर में घुसकर उसके पिता साबुद्दीन और मां के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा गया।
विज्ञापन

इस खूनी संघर्ष में एक महिला सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और मेहमानों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 10 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed