फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wedding bells rang; 111 couples took the seven vows, while 25 solemnized their Nikah.

Bulandshahar News: बजी शहनाई<bha>;</bha> 111 जोड़ाें ने लिए सात फेरे, 25 का हुआ निकाह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Wedding bells rang; 111 couples took the seven vows, while 25 solemnized their Nikah.
शादी के लिए मंडप में बैठे दुल्हा दुल्हन।
बुलंदशहर। नगर के नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हाल में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 136 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इनमें से 111 जोड़ों ने सात फेरे लिए और 25 का निकाह पढ़ा गया। अधिकारियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

समारोह में सिकंदराबाद के भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह समेत अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोग शामिल हुए। लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि योजना के माध्यम से सरकार प्रति विवाह एक लाख रुपये खर्च करती है। उन्होंने सरकार की इस योजना का पात्र लोगों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह के दौरान सभी शादियों पर 1.36 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस राशि में से गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि के तौर पर 64,000 कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। 21,000 से प्रति नवविवाहित जोड़ों को जरूरत का सामान दिया गया। इसके अलावा 15 हजार रुपये समारोह के अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए व्यय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नवविवाहित जोड़ों के अभिभावक, परिजन और रिश्तेदार भी शामिल हुए। वर-वधू के घरातियों व बारातियों के लिए दावत का भी इंतजाम किया गया। पंडित नवीन शर्मा समेत उनके साथी पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर सात फेरे की रस्म पूरी कराई। मोलवी अम्मार ने निकाह पढ़ाने की रस्म पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed