{"_id":"65bfc36851556662c60533eb","slug":"weather-cools-down-again-due-to-heavy-rains-crops-get-respite-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-111067-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: झमाझम बारिश से मौसम फिर हुआ ठंडा, फसलों को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: झमाझम बारिश से मौसम फिर हुआ ठंडा, फसलों को मिली संजीवनी
विज्ञापन
बुलंदशहर। झमाझम बारिश से रविवार को मौसम और ठंडा हो गया। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 88 फीसदी और हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। 8.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। अगले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
पिछले दिनों हुई बारिश से जहां मौसम साफ हो गया था। वहीं, दूसरी ओर धूप निकलने पर लोगों को ठंड से भी कुछ राहत मिली थी लेकिन शनिवार को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। इसके चलते बादल छाने लगे और रात से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो रविवार सुबह तक बारिश में बदल गई। बारिश होने के बाद जहां ठंड लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। वहीं, पूरे दिन धूप निकलने और बादल छाने का सिलसिला जारी रहा। इसके साथ हवा भी ठंडी हो गई। शाम के समय फिर घने बादल छा गए। बारिश के चलते लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां-तहां पानी भरने और कीचड़ बनने से खासकर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसान रामभूल और प्रकाश ने बताया कि बारिश से फसल को काफी लाभ हुआ है। जिन खेतों की सिंचाई हो चुकी थी, उन्हें भी लाभ हुआ है। बारिश फसल के लिए काफी लाभदायक है। यदि और बारिश होती है तो आलू व सरसों समेत सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
आगामी कई दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। बारिश से फसलों को काफी लाभ मिलेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
- डाॅ. विवेकराज, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र