{"_id":"62a8b8f519968e029609db77","slug":"weather-bulandshahr-news-gbd2400507155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपती दोपहरी में निकलना मुश्किल, पारा 43 डिग्री पर टिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपती दोपहरी में निकलना मुश्किल, पारा 43 डिग्री पर टिका
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक ओर जहां लगातार गर्मी अपना रंग दिखा रही है। वहीं, मौसम में भी बदलाव जारी है। मंगलवार को तपती दोपहरी में घर से निकलना मुश्किल हो गया। 43 डिग्री तापमान के बीच चिलचिलाती धूप में लोग बेहाल दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक जल्द ही बारिश की संभावना जता रहे हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 32 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 14 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि इस समय गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। इसका असर सभी पर पड़ रहा है। 17 से लेकर 20 जून तक जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो इस गर्मी से काफी दह तक निजात मिलेगी। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।