फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

पारा 42 डिग्री, सुबह ही हुआ दोपहर जैसा हाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
weather
पारा 42 डिग्री, सुबह ही हुआ दोपहर जैसा हाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शुष्क गर्म हवा के साथ धूप की तल्खी बरकरार है। सूर्योदय के कुछ देर बाद ही तपिश बढ़ने लगती है। पिछले दिनों की तरह रविवार को भी दोपहर के समय झुलसाने वाली धूप रही। लू के थपेड़े चलते रहे। सड़कों पर ज्यादातर लोग सिर और चेहरा कपड़े से ढंककर धूप से बचते रहे।

बुलंदशहर में रविवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। अद्रता कम होकर नौ फीसदी रह गई और हवा की गति 15 किलोमीटर से अधिक दर्ज की गई। जिससे गर्मी इस समय अपने पूरे चरम पर है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का नाम ही नहीं ले रहा। सुबह सूरज निकलने के बाद ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगती है। जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि इस झुलसा देने वाली गर्मी से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढक़र 43 और न्यूनतम भी दो डिग्री बढक़र 26 होने की संभावना है। इससे बचाव भी जरूरी है। सोमवार और मंगलवार को बादल भी छाने की संभावना है, लेकिन बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन

लू व गर्मी से बचाव के लिए करें ये उपाय
- तेज धूप में निकलें तो टोपी का प्रयोग करें।
- ढीले, सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें।
- पानी उबाल कर पीएं और ओआरएस का घोल पीएं।
- तरल पदार्थ, नारियल पानी व मौसमी फल खाएं।
- नवजात शिशुओं को मां का दूध पिलाएं।
ऐस न करें
- गहरे व काले रंग के वस्त्र न पहनें।
- बाजार में बिकने वाली खुली खाद्य सामग्री का प्रयोग न करें।
- ज्यादा तेल, मिर्च, मसाले के प्रयोग से बचें।
- दूषित कुल्फी, आइसक्रीम के सेवन से बचें।
- बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी न पीएं।
पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिनांक- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
01 अप्रैल- 39 - 20 डिग्री सेल्सियस
02 अप्रैल- 38 - 19 डिग्री सेल्सियस
03 अप्रैल- 40 - 20 डिग्री सेल्सियस
04 अप्रैल- 38- 21 डिग्री सेल्सियस
05 अप्रैल - 38-21 डिग्री सेल्सियस
06 अप्रैल- 40 - 21 डिग्री सेल्सियस
07 अप्रैल- 41- 22 डिग्री सेल्सियस
08 अप्रैल- 42- 22 डिग्री सेल्सियस।
09 अप्रैल- 42-25 डिग्री सेल्सियस
10 अप्रैल- 42-24 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed