फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

गर्मी से हाल बेहाल, 234 पहुंचे अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
weather
गर्मी से हाल बेहाल, 234 पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन

बुलंदशहर। तेज धूप और गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, गर्मी के कारण डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में डायरिया और बुखार से पीड़ित 234 लोग इलाज करवाने पहुंचे। इनमें से 10 मरीजों को भर्ती किया गया।
अभी अप्रैल माह शुरू ही हुआ है और तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ने से मई-जून माह की याद दिला रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 11 फीसदी और हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही। तेज धूप के कारण डीहाइड्रेशन और डायरिया के मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज जहां जिला अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे है। वहीं, लगभग आठ से अधिक मरीजों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती भी किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर का तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते अधिकांश लोग गर्मी से व्याकुल होकर घरों में ही कैद रहे। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी में 975 मरीजों ने पंजीकरण करा परामर्श लिया। इसमें 234 मरीज डायरिया और बुखार के शामिल रहे। जिन्हें जांच आदि करा दवा देकर घर भेज दिया गया। शेष अन्य मरीज अन्य बीमारियों से संबंधित रहे। वहीं, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शाम पांच बजे तक 53 गंभीर मरीज भर्ती किए गए। इसमें आठ मरीज बुखार तो दो मरीज डायरिया के शामिल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 42 और न्यूनतम भी एक डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। इस समय पछुआ हवा चलने से लू चलने लगी है और इससे जल्द निजात नहीं मिलने वाली है। इस गर्मी ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले वर्ष छह अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रामानंद पटेल, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र
पिछले दिनों का तापमान
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम तापमान
01 अप्रैल- 39 - 20 डिग्री सेल्सियस
02 अप्रैल- 38 - 19 डिग्री सेल्सियस
03 अप्रैल- 40 - 20 डिग्री सेल्सियस
04 अप्रैल- 38- 21 डिग्री सेल्सियस
05 अप्रैल - 38-21 डिग्री सेल्सियस
06 अप्रैल- 40 - 21 डिग्री सेल्सियस
07 अप्रैल- 41- 22 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed