फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

अलर्ट : आज और कल चलेगी लू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
weather
अलर्ट : आज और कल चलेगी लू
विज्ञापन

बुलंदशहर। इस बार गर्मी ने पिछले वर्ष के रिकार्ड को तोड़ दिया है। एक से पांच अप्रैल 2021 के सापेक्ष इस बार इन दिनों में तापमान अधिक रहा है। मंगलवार को पछुआ हवा के बीच जल्द ही लू का सामना होने की संभावना बनने लगी है। बुधवार को तापमान दो डिग्री बढ़ने और बृहस्पतिवार को 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 18 किलोमीटर से अधिक रही। जबकि आद्रता मात्र 10 फीसदी दर्ज की गई। जबकि पिछले साल का पांच अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन इससे पहले के दिनों का तापमान कम रहा था। मंगलवार सुबह से पछुआ हवा ने गति पकड़ ली थी और दोपहर होने पर तेज हवा के बीच धूल का भी सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि अब पछुआ गर्म हवा ने गति पकड़ ली है। ऐसे में आने वाले दिनों में लगातार तापमान में इजाफा होने के साथ पछुआ गर्म हवा ने गति पकड़ ली है। आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा और इसके साथ ही लू का सामना भी होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 40 डिग्री हो जाएगा, जबकि न्यूनतम भी एक डिग्री बढ़कर 22 डिग्री पर पहुंच जाएगा। हवा की गति 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। यह गर्म हवा पछुआ होगी, जिससे गर्मी का भी अधिक अहसास होगा। इस बीच हल्के बादल भी छाएंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। ऐसे मौसम में सभी को बचाव की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों का तापमान
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम तापमान - पिछले साल का अधिकतम - न्यूनतम
01 अप्रैल- 39 - 20 डिग्री सेल्सियस - 37- 15 डिग्री सेल्सियस
02 अप्रैल- 38 - 19 डिग्री सेल्सियस - 36-15 डिग्री सेल्सियस
03 अप्रैल- 40 - 20 डिग्री सेल्सियस - 36- 16 डिग्री सेल्सियस
04 अप्रैल- 38- 21 डिग्री सेल्सियस - 37-21 डिग्री सेल्सियस
05 अप्रैल - 38-21 डिग्री सेल्सियस - 39- 22 डिग्री सेल्सियस
गर्मी से बचने के लिए इस तरह करें उपाय
- खुले शरीर धूप में न निकलें। सिर अवश्य ढंके।
- अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह न जाएं।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
- लू लगने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
- बुखार तेज होने पर रोगी को ठंडी खुली हवा में रखें।
- खाने में पौष्टिक चीजों को शामिल करें।
- घर का बना खाना खाएं।
यह न करें
सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह के अनुसार गर्मी से बचाव जरूरी है। कुछ चीज ऐसी हैं, जिनका सेवन न किया जाए तो बेहतर रहता है। मसालेदार भोजन गर्मियों में सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पाचन क्रिया खराब होती है। मिर्च, अदरक, काली मिर्च, जीरा और दालचीनी इनमें होने के कारण शरीर की गर्मी बढ़ती है। साथ ही बाहर का कुछ भी खाने से पेट जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में कुछ भी खाने से उल्टी, दस्त, सिर दर्द, पेट की समस्या आदि हो सकती है। बाहर ठेले पर मिलने वाली चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed