फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

कोहरे और बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन, ठिठुरे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
weather
कोहरे और बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन, ठिठुरे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोहरे और बर्फीली हवा जारी रहने से रविवार को गलन बढ़ गई। तापमान में भी गिरावट आ गई है। लगातार कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। फिलहाल ऐसे मौसम से राहत मिलने की आस नहीं है।

मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। रविवार को अधिकत तापमान 16 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 74 फीसदी और हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। गत कई दिन से जारी कोहरा और शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। रविवार को पूरे दिन कोहरे और शीतलहर का दौर चला। पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह के समय आसमान में कोहरा छाया रहा और शीतलहर ने गलन बढ़ा दी। इसके चलते ठंड से लोग ठिठुरते रहे। इससे बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। अधिकार लोग खासकर बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकलें। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि अभी ऐसे मौसम से जल्द निजात मिलने की संभावना नहीं है। अब तापमान में भी गिरावट होने लगी है। अभी लगातार कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, आलू और सरसों की फसल वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह रहा तो फसल में रोग लगने से उत्पादकता पर असर पड़ेगा। ऐसा मौसम किसानों की चिंता भी बढ़ा रहा है। किसानों का कहना है कि लगातार कोहरा छाने से आलू और सरसों सहित कई फसलों में रोग लगने की संभावना बढ़ रही है। यदि ऐसा होता रहा तो इसका प्रतिकूल प्रभाव उत्पादकता पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed