फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather again can change in march first week.

मार्च के पहले सप्ताह में होगी बारिश

Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
weather again can change in march first week.
मौसम में बेशक गरमाहट का अहसास होने लगा है, लेकिन विशेषज्ञ मार्च के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना जता रहे हैं। अनुमान है कि एनसीआर में तीन और चार मार्च को हलकी बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


जो कुछ ठंड का अहसास करा सकती है। इस बार सर्दी ने कई बार रंग बदला। बीच-बीच में गरमाहट का एहसास होता रहा। कई बार बादल भी छाए मगर अच्छी बरसात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दिसंबर और जनवरी में हर वर्ष बरसात होती रही है। पिछले एक पखवाड़े से लगातार तापमान बढ़ रहा है। अब विशेषज्ञों ने एक बार फिर मार्च माह के पहले सप्ताह तीन और चार मार्च को एनसीआर हलकी बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस बार मौसम आंकड़ों का गणित बिगाड़ रहा है। इस बार बरसात भी नहीं हुई। मगर मार्च माह के प्रथम सप्ताह में मौसम के रंगत बदलने के आसार बन रहे हैं।


गेहूं को रोगी बना रहा मौसम
अचानक तापमान बढ़ने से गेहूं में माहु (चेपा) और रतुआ के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। किसान त्वरित दवा का स्प्रे कर फसल को बचाने का प्रयास करें।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि गरमाहट भरे मौसम में गेहूं की फसल में चेपा और रतुआ खासकर पीला रतुआ की बीमारी लगने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को चाहिए कि वह फसल का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed