फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   We are giving free ration to 80 crore people, Pakistan is dying of hunger: Yogi

हम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे, पाकिस्तान भूखा मर रहा : योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
We are giving free ration to 80 crore people, Pakistan is dying of hunger: Yogi
शिकारपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए थे। अधिक उपजाऊ जमीन पाकिस्तान को दी गई। गलत नीतियों के कारण आज पाकिस्तान भूखा मर रहा है। हिंदुस्तान में 80 करोड़ लोगों को चार साल से फ्री राशन दिया जा रहा है। यह केवल मोदी सरकार की नीतियों के कारण संभव हो सका है। वह शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार देश में विकास की गंगा बह रही है। मोदी सरकार के राज में देश न केवल विकास की राह पर अग्रसर हुआ है, बल्कि लोगों की सुविधा के लिए हजारों किमी लंबे एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए गए हैं। देश को मोदी सरकार ने नई पहचान दी है। सुरक्षा को पुख्ता करते हुए आतंकवाद को समाप्त किया है। देश के लिए कश्मीर में धारा 370 समस्या की जड़ बन गई थी। कांग्रेस कहती थी कि धारा 370 हट ही नहीं सकती है, भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता है, लेकिन मोदी सरकार ने धारा 370 को भी हटाया और भ्रष्टाचार खत्म करके गरीबों को फ्री राशन, फ्री शौचालय और आयुष्मान भारत के साथ उनके सपनों का घर भी दिया।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि मुरादाबाद में 1980 में कांग्रेस ने दंगे कराए थे। सपा-बसपा ने आरोपियों की फाइलों को बंद कर दिया था, लेकिन भाजपा ने सरकार में आते ही 40 साल बाद आरोपियों को सजा दिलाई। अब गुंडे और आतंकवादियों की जगह या तो जेल या जहन्नुम में है। जो सत्ता के सरपरस्त गुंडे और माफिया थे वह भी राम नाम सत्य पर निकल गए हैं। कांग्रेस, सपा-बसपा समस्याओं की जड़ है और भाजपा देश की समस्या का समाधान है। जेवर में एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, गंगा एक्सप्रेसवे से कुंभ मेले में छह घंटे में पहुंचकर लोग गंगा स्नान करेंगे। फिल्म सिटी बनने से अब क्षेत्र के युवाओं को मुंबई नहीं बल्कि मुंबई के कलाकारों को नोएडा आकर अभिनय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








चार घंटे से अधिक रूट रहा डायवर्ट

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते क्षेत्र में चार घंटे से अधिक रूट डायवर्ट रहा। सुबह करीब नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शिकारपुर क्षेत्र में तिराहे से ही वाहनों को जहांगीराबाद की ओर निकाला गया। डिबाई में दौलतपुर से वाया जहांगीराबाद होते हुए शिकारपुर के लिए वाहनों का संचालन कराया गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हुई।



हेलीपैड से हटाए 20 से अधिक नेता

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हेलीपैड पर 40 लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आने पर नगर पालिका के कुछ सभासद, विधायक के पूर्व पीए समेत कई नेताओं को हेलीपैड से हटा दिया गया। इसके चलते नेताओं में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि मौके पर किसी भी नेता ने इसका विरोध नहीं किया।




ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, भोला सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक अनिल शर्मा, विधायक संजय शर्मा, विधायक सीपी सिंह, विधायक देवेंद्र लोधी, महामंत्री संजय चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान, पूर्व सांसद डा. छत्रपाल सिंह, पूर्व विधायक विमला सोलंकी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed