{"_id":"668427ae7573dfc5100d2b53","slug":"water-level-rising-towards-khadar-of-ganga-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-118078-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगा की खादर की ओर बढ़ रहा जलस्तर, दुकानदारों ने हटाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगा की खादर की ओर बढ़ रहा जलस्तर, दुकानदारों ने हटाया सामान
विज्ञापन
अनूपशहर गंगा में बढ़ रहा जलस्तर। संवाद
अनूपशहर/नरौरा। गंगा नदी में बढ़ा जल स्तर कम नहीं हो रहा। गंगा का पानी खादर की ओर भी बढ़ने लगा है। एसडीएम अनूपशहर का दावा है कि पिछले कई दिन से जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस पर अधिकारियों की भी नजर है।
शनिवार से गंगा के जलस्तर में इजाफा होना शुरू हो गया। इसे देखते हुए लोगों ने घाटों से अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली। किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए पांच जगह बाढ़ चौकी स्थापित की गई हैं। साथ ही लेखपाल, प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, एएनएम, आंगनवाड़ी, आशा, सफाईकर्मी, शिक्षामित्र और अवर अभियंता विद्युत, सिंचाई, लोकनिर्माण और पशुचिकित्सक आदि को भी सतर्क रहने के लिए कहा है। एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार का कहना है कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अनूपशहर में बना कंट्रोल रूम भी संचालित है।
वहीं, दूसरी ओर नरौरा सिंचाई विभाग हेड वर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया की गंगा बैराज पर पानी की आवक 11102 क्यूसिक के आसपास रही। बैराज की डाउन स्ट्रीम में 1727 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पीएलजीसी नहर में सोमवार को 1397 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। ताकि बैराज पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही लगातार दूसरे जिलों से संपर्क कर गंगा के बढ़ने वाले पानी की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस समय गंगा के जलस्तर की स्थिति ठीक चल रही है।