{"_id":"6813ae6bd0a667b9fc0377ce","slug":"water-cooler-is-out-of-order-for-months-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-133291-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: महीनों से खराब पड़ा वाटर कूलर, दूसरे अस्पताल से ला रहे ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: महीनों से खराब पड़ा वाटर कूलर, दूसरे अस्पताल से ला रहे ठंडा पानी
विज्ञापन
बुलंदशहर। इन दिनों गर्मी जहां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग ठंडे पानी से गले को तर करने में जुटे हैं। वहीं, जिला महिला अस्पताल में लगा वाटर कूलर खराब होने पर गर्भवती एवं तीमारदारों को 50 से 100 कदम की दौड़ लगाकर जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन वाटर कूलर को सही नहीं करवा रहा।
जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 के करीब प्रसूताएं और 40 के करीब गर्भवती डिलीवरी एवं परामर्श के लिए आती रहती हैं। इनके साथ परिजन एवं बच्चे भी साथ होते हैं। गर्मी में चिकित्सक जहां सभी को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन अस्पताल में आने पर महिलाओं को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कुछ महिलाएं जहां मजबूरन दुकानों से बोतल खरीदकर प्यास बुझा रही हैं तो शेष जिला अस्पताल में लगे वाटर कूलर से पानी लेने पहुंच रही हैं। गर्भवती संग आई महिला सुमन ने बताया कि प्यास लगने पर वाटर कूलर के पास पहुंचीं तो वो खराब मिला। दुकान से ठंडे पानी की बोतल खरीदनी पड़ी। प्रसूता पूजा ने बताया कि ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श लेने में देरी होने पर प्यास लगी। अस्पताल के अंदर वाटर कूलर न होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर लगे वाटर कूलर से पानी लाना पड़ा। यही समस्या अन्य प्रसूता एवं गर्भवती और उनके तीमारदारों ने बताई है।
वाटर कूलर खराब है। इसे सही करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को पत्र भेजा है।
- डॉ. अजय पटेल, सीएमएस जिला महिला अस्पताल