{"_id":"594c1cbe4f1c1b77398b46d3","slug":"water-conservation-chaos-on-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांमड़ मंदिर पर जलभराव, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांमड़ मंदिर पर जलभराव, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेलियाघाट स्थित चांमड़ मंदिर पर गंदे पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने कहा कि गंदा पानी जमा होने से चारों ओर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। हंगामे की सूचना पर पहुचे क्षेत्रीय विधायक ने अफसरों से फोन पर बात की और समस्या का समाधान कराने को कहा।
तेलियाघाट इलाके में रेलवे लाइन के समीप गंदे पानी की निकासी नहीं होने से काफी समय से जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। इसके अलावा चांमड़ मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर भी गंदा पानी जमा हो गया है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसे लेकर बृहस्पतिवार को एकत्रित होकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बिजेंद्र सिंह खटिक ने किसी प्रकार लोगों को समझाते हुए समाधान कराने का भरोसा दिया। उन्होंने अफसरों को फोन कर वार्ता की और समस्या से निजात दिलाने को कहा। सभासद अनिल सैनी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन