{"_id":"66424c3ad26e9eb27a07cfe3","slug":"warning-of-action-if-illegal-encroachment-is-not-removed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-115710-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अवैध कब्जा न हटाने पर दी कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अवैध कब्जा न हटाने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचागांव। कस्बा ऊंचागांव में नहर पटरी पर अवैध कब्जा करके अवैध रूप से दुकानों का संचालन किया जा रहा है। बीते दिनों कुछ लोगों ने सिंचाई विभाग से मामले की शिकायत की थी। सोमवार को सिंचाई विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जों को हटाने को कहकर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ऊंचागांव नहर पुल के पास नहर पटरी पर दोनों तरफ लोगों ने लकड़ी और लोहे का खोखा बनाकर अवैध कब्जा कर दुकानों का संचालन शुरू कर दिया है। गत माह अवैध कब्जे की शिकायत पर सिंचाई विभाग ने उक्त लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था। बाद में नहर पटरी को कब्जा मुक्त नहीं करने पर सोमवार शाम सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुज कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। वहां पर कब्जाधारकों को दो दिन में नहर पटरी को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। पटरी को कब्जा मुक्त नहीं करने पर जेसीबी से अवैध कब्जों को ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।