{"_id":"622789f49b7f9e57ec5756e5","slug":"war-bulandshahr-news-gbd235131772","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमानिया बॉर्डर पहुंचने के लिए भूखे पेट दो दिन 1500 किमी का किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमानिया बॉर्डर पहुंचने के लिए भूखे पेट दो दिन 1500 किमी का किया सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमानिया बॉर्डर पहुंचने के लिए भूखे पेट दो दिन 1500 किमी का किया सफर
बुलंदशहर। यूक्रेन से जिले की दो और छात्राएं वापस लौट आईं। वहां के भयावह हालात का जिक्र करते हुए सकुशल लौटने पर भगवान का शुक्र अदा किया। उन्होंने बताया कि बमबारी के बीच भूखे रहकर दो दिन में 1500 किलोमीटर तक का सफर तय किया। हर पल किसी डरावने सपने से कम नहीं था। अब तक जिले के 40 अधिक छात्र वापस आ चुके हैं।
जिला पंचायत कार्यालय के इंस्पेक्टर राजकुमार की बेटी इशिका कठेरिया ने बताया कि खारकीव मेडिकल कॉलेज से निकलने पर हर समय किसी न किसी जगह बम गिर रहे थे। वह किसी तरह साथियों के साथ निकली और रोमानिया बॉर्डर पहुंची। 1500 किलोमीटर का सफर दो दिन तक भूखे पेट रहकर पूरा किया। कहीं पर पानी भी नहीं मिल रहा था। हर समय बम की आवाज डरा रही थी। आसमान में रात के समय मिसाइल देखकर सभी चीख उठते थे। ठंड भी काफी थी और बॉर्डर पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। अंबा कालोनी निवासी नीरज कुमार के पुत्र कुनाल राजौरा ने बताया कि खारकीव को छह घंटे में खाली करने का ऐलान सुनने पर सुरक्षित स्थान के लिए निकला। वाहन न मिलने पर पैदल चलना पड़ा। इस दौरान रूस की एक मिसाइल कुछ दूरी पर गिरी। मेरे साथ कई दोस्त बाल-बाल बचे। पैदल चलने से बुखार हो गया। दो दिन तक चिप्स खाकर ही रहना पड़ा। बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना होने पर राहत की सांस ली।
छात्रा से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष
नरौरा। नगर की अणुविहार कॉलोनी निवासी यूसी ठाकुर की पुत्री अदिति यूक्रेन के खारकीव में रहकर एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। अदिति के यूक्रेन से नरौरा पहुंचने के बाद नगर पंचायत चैयरमेन विवेक वशिष्ठ एवं भाजपा प्रत्याशी चंद्रपाल सिंह ने भेंट की। इस अवसर पर नवनीत शर्मा, दिगंबर सिंह, गोपाल तिवारी मौजूद रहे।