फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Voting took place peacefully in the presence of police, chaos again during counting of votes

Bulandshahar News: पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण हुआ मतदान, मतगणना में फिर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्टि्रक्ट बार की नई कार्यकारिणी के लिए बुधवार को अधिवक्ता धर्मपाल शर्मा की एल्डर्स कमेटी के निर्देशन में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। देर शाम हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रविंद्र कुमार शर्मा को विजयी घोषित कर दिया गया। लेकिन, महासचिव पद की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। करीब छह बार रिकाउंटिंग होने के बावजूद देर रात साढ़े नौ बजे तक काउंटिंग की जाती रही।
विज्ञापन

अधिवक्ता धर्मपाल शर्मा पक्ष की एल्डर्स कमेटी के निर्देशन में डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन का दूसरा चुनाव बुधवार को हुआ। सोमवार को हुए मतदान की तरह हालत न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने पहले से ही सख्त प्रबंध किया हुआ था। चुनाव क्षेत्र के अलावा पूरे डिस्टि्रक्ट बार परिसर में भारी फोर्स तैनात की गई थी। सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू हुई।
विज्ञापन

करीब 1305 मतदाताओं में से 1048 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम पांच बजे शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना प्रारंभ हुई। यहां अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इस दौरान रविंद्र शर्मा को कुल 481 मत मिले। जबकि, दूसरे नंबर पर रहे अनिल कुमार को 290 और दिनेश चौधरी को 264 मत प्राप्त हुए। कुल पड़े मतों में से तीन निरस्त हो गए। इस तरह रविंद्र शर्मा ने 191 मतों से जीत हासिल की। जबकि, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें सीमा सिंह को 580, तमकीन चौहान को 212 मत हासिल हुए। महासचिव पद पर अमित चौहान और उमेश कौशिक मैदान में थे। देर शाम पहले अमित चौहान की जीत की घोषणा हुई। लेकिन, दूसरे पक्ष ने रिकाउंटिंग की मांग कर दी। जिसके बाद उमेश कौशिक करीब छह वोटों से विजयी घोषित हुए। लेकिन, इसके बाद फिर से रिकाउंटिंग कराई गई। महासचिव पद के लिए देर रात साढ़े नौ बजे तक छह बार रिकाउंटिंग हो चुकी थी, फिर भी काउंटिग कराई जा रही है। जिसको लेकर एक पक्ष ने बार परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। देर रात तक बार परिसर में हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन मित्तल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर बिजेंद्र दत्त शर्मा, आबिद अली, राधेश्याम, कृष्ण कुमार शर्मा, हितेंद्र शर्मा और हितेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि, कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अधिवक्ता मोहित कुमार सक्सेना, हेमंत शर्मा, आकाश शर्मा, सोनाली सिंह, अभिनव अग्रवाल, अमन गुप्ता को निर्विरोध चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed