फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Voting took place on the vacant posts of village head and two BDC members

Bulandshahar News: ग्राम प्रधान व दो बीडीसी सदस्य के रिक्त पदों पर हुआ मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/डिबाई/अनूपशहर। विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के खाली चल रहे पदों पर मंगलवार को ग्राम प्रधान और दो बीडीसी के लिए मतदान किया गया। अब आठ अगस्त को इन सभी पदों के लिए मतगणना होगी। एक ग्राम प्रधान समेत 43 बीडीसी सदस्य को आवेदन न आने पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किया जा चुका है।
विज्ञापन


मंगलवार को ब्लॉक दानपुर के गांव ऐदलपुर शेरपुर में ग्राम प्रधान व दानपुर और जहांगीराबाद के गांव पाली परतापुर में बीडीसी पद के लिए उपचुनाव के तहत मतदान किया गया। ऐदलपुर शेरपुर ग्राम पंचायत के कुल 1447 मतदाताओं में से 1088 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसी प्रकार दानपुर में बीडीसी पद के लिए के लिए 1806 में से कुल 238 और पाली परतापुर में 1382 में से 765 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अब आठ अगस्त को इन तीनों पदों के लिए मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन




करंट से मौत के चलते खाली हुई थी सीट

अनूपशहर ब्लाक के गांव राजपुर के प्रधान रोहताश की बिजली करंट से मौत के बाद पद खाली पड़ा हुआ था। इसके बाद जब निर्वाचन का समय आया तो रोहताश की पत्नी मंजू ने ही इसके लिए नामांकन किया। जिसके चलते मंजू को निर्विरोध ग्राम प्रधान पहले ही चुन लिया गया था। गांव खनौदा के वार्ड-15 पर विनोद कुमार की मौत से रिक्त पद पर उनका बेटा सोनू निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुआ। इसके अलावा गांव करनपुर कलां वार्ड आठ पर चंद्रदेव, गांव अंबा वार्ड नौ पर राजेश, गांव राजनेर उर्फ सोरला वार्ड-12 पर वेदप्रकाश तथा गांव मोहम्मदपुर बांगर वार्ड चार पर बटेंद्र को पहले ही निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरक्षित सीट फिर रह गई खाली

बीबीनगर के गांव तिबड़ा में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए खाली पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। खंड विकास अधिकारी वीके गौतम ने बताया कि तिबड़ा गांव में अनुसूचित जाति का कोई परिवार निवास नहीं करता है। जिसके चलते उपचुनाव में न तो कोई नामांकन किया गया और न ही मतदान हुआ है। इसकी सूचना शासन को दी जा चुकी है।



मंगलवार को एक ग्राम प्रधान व दो बीडीसी सदस्य पद के लिए मतदान किया गया। आठ अगस्त को मतगणना की जाएगी। कुल 53 खाली पड़े ग्राम पंचायत सदस्यों में से 10 पद अभी भी रिक्त हैं और 43 पदों पर पहले ही एक-एक नामांकन आने के कारण सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया था। - रामकुमार अत्री, सहायक, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed