फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   voting today

278 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन प्रधान पद के लिए मतदान आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
voting today
278 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन प्रधान पद के लिए मतदान आज
विज्ञापन

बुलंदशहर। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को सभी 118 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। संबंधित ब्लॉक से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के बाद अब सभी पार्टियां मतदान केंद्रों पर ही रुकेंगी। डीएम रविंद्र कुमार ने इस दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए। 278 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन ग्राम प्रधान पद के लिए शनिवार को मतदान होना है।
अप्रैल माह के अंत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान में जिले की 946 ग्राम पंचायतों और 12154 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। परिणाम जारी होने के बाद सिकंदराबाद के गांव दुल्हैरा, अरनिया के गांव नगलिया टक्कर और दानपुर के गांव भमरौआ के ग्राम प्रधान की मौत हो गई थी। जबकि कुल 3838 ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली रह गए थे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश 12 जून को मतदान कराना प्रस्तावित है। सभी पदों के लिए नामांकन किया गया तो जांच के बाद 3539 ग्राम पंचायत सदस्यों के विपक्ष में किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। जिसके चलते वह निर्विरोध चुन लिए गए। जबकि 278 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन ग्राम प्रधान पद के लिए शनिवार को मतदान किया जाएगा। मतदान से एक दिन पूर्व शुक्रवार को सभी 118 बूथों पर मतदान के लिए 118 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया। मतदान के बाद 14 जून को संबंधित ब्लॉक पर इसका परिणाम जारी होगा। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सिकंदराबाद ब्लॉक परिसर का निरीक्षण करते हुए पोलिंग पार्टियों को पर्याप्त सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम जौली के तीन वार्ड अभी भी खाली
ग्राम जौली के तीन वार्डों और सरायदुल्हा के एक वार्ड में नामांकन नहीं किया गया है। सिकंदराबाद में 422 वार्ड में केवल 66 वार्डों में दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शेष वार्ड में केवल एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन किया गया था। 18 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया हैै। वही त्रुटि होने के कारण 12 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। जिसके बाद 15 ग्राम पंचायतों में 36 वार्डों में दो प्रत्याशी मैदान बचे थे। आरओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को खंड विकास की 15 ग्राम पंचायतों में 36 ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम दुल्हैरा में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए 22 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। एसडीएम रशिंकर सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले के साथ पुलिस को सख्ती के साथ निपटने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। सभी पोलिंग पार्टियों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स और वीडियोग्राफी के लिए भी व्यवस्था की गई है। - रामकुमार अत्री, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed