फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Voting for the posts of Senior Vice President and Joint Secretary will be held on June 15.

Bulandshahar News: वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव पद के लिए 15 जून को होगा मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Voting for the posts of Senior Vice President and Joint Secretary will be held on June 15.
बुलंदशहर। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सहसचिव पद के लिए 15 जून को मतदान होगा। गत बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, महासचिव,कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ था।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी रूकन सिंह पायल एडवोकेट ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सहसचिव पद के लिए मतदान 15 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4.30 तक होगा। शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। 1286 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि सहसचिव के दो पद के लिए अरविंद कुमार,अलीमुददीन, ब्रजमोहन सिंह, पुलकित गुप्ता, योगेश कुमार, राहुल शर्मा, सुनील कुमार, ब्रहमदेव के बीच चुनाव होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आबिद अली,जय भगवान सिंह के बीच चुनाव होगा। चुनाव एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष दलेल सिंह सिरोही, एवं सदस्य बसीर अहमद, गजराज सिंह, गिरीशचंद शर्मा की देखरेख में संपन्न होगा। बताया कि जिला बार के विभिन्न पदों पर 17 पदाधिकारी, सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान के लिए सभी पदों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए है। प्रत्येक काउंटर पर दो-दो अधिवक्ताओं की तैनाती रहेगी। मतदान जिला बार हॉल में संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed