{"_id":"63502e99447d0f49be3b61cd","slug":"voter-list-bulandshahr-news-gbd2463787151","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 नवंबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 नवंबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। निकाय चुनावों की तैयारी अब तेज हो गई हैं। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख 18 नवंबर तय कर दी है। दिवाली के बाद मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद इनका निस्तारण कराते हुए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के बीच चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए पिछले एक माह से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। अब अभियान पूरा हो चुका है और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले दावे और आपत्तियां प्राप्त करने और उनके निस्तारण के लिए योजना बनाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह ने निर्देश दिए हैं कि 31 अक्तूबर को निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद एक से सात नवंबर तक निर्वाचक नामावली के दावे और आपत्तियां प्राप्त करते हुए 14 से 17 नवंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाए। इसके बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अंतिम मौका एक से चार नवंबर तक दिया गया है।