{"_id":"600dadc48ebc3e31c87aca39","slug":"votar-list-bulandshahr-news-gbd2125821124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी हुई मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी हुई मजबूत
विज्ञापन

बुलंदशहर। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान के आंकड़े बता रहे हैं कि जिले में महिला पुरुष वोटर अनुपात बीते एक साल में भी सुधरा है। अब जिले में प्रति एक हजार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 881 से बढ़कर 882 हो गई है। जनवरी 2020 के मुकाबले अबकी बार जिले में कुल 54,941 मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें 18-19 आयु वर्ष के 15056 नए युवा मतदाता हैं। वहीं, 8752 पुरुष मतदाता और 8769 महिला मतदाता नए शामिल हुए।
जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिला प्रशासन का पूरा जोर रहा कि एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे किसी भी युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2020 को प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाता की संख्या 25,54,462 थी, जबकि एक जनवरी 2021 को प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाता की संख्या 25,71,981 हो गई है। अब मतदाताओं की संख्या के लिहाज से जिले में शिकारपुर सबसे बड़ी और सिकंदराबाद सबसे छोटी विधानसभा सीट है। जिले में अब 13 लाख 66 हजार 465 पुरुष मतदाता तो 12 लाख 5 हजार 347 महिला मतदाता हैं।
37,422 मतदाताओं के काटे गए नाम
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में दर्ज 37 हजार 422 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इनमें अधिकांश ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। कुछ मतदाताओं के नाम लिस्ट में दो बार थे जबकि कुछ अब जिले में नहीं रह रहे थे। इनके नाम भी हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
जनवरी 2020 विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा का नाम मतदाताओं की संख्या
सिकंदराबाद 388260
बुलंदशहर 388508
स्याना 374503
अनूपशहर 365043
डिबाई 341303
शिकारपुर 321441
खुर्जा 375404
कुल योग 2554462
जनवरी 2021 विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा का नाम मतदाताओं की संख्या
सिकंदराबाद 391854
बुलंदशहर 389989
स्याना 377883
अनूपशहर 368352
डिबाई 342276
शिकारपुर 322885
खुर्जा 378742
कुल योग 2571981
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाता प्रतिशत और लिंगानुपात में सुधार हुआ है। इससे यह भी पता चलता है कि जिले के लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 2571981 हो गई है। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन/उपजिला निर्वाचन अधिकारी
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ई-इपिक का होगा शुभारंभ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड (ई-इपिक) का शुभारंभ किया जाएगा। निर्वाचन अफसरों के अनुसार ई-इपिक सामान्य ईपिक का पोर्टबल डॉक्यूमेंट फार्मेट (पीडीएफ) संस्करण है, जिसे प्रमाणिक और सुरक्षित क्यूआर कोड रीडर एप्लीकेशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है। प्रधान सहायक जैपाल सिंह ने बताया कि मतदाता दिवस के अवसर पर ई-इपिक का शुभारंभ किया जाएगा। इसे मोबाइल पर अथवा कंप्यूटर पर स्व-मुद्रण योग्य रूप में डाउनलोड कर सकते है। इसे मतदाता अपने मोबाइल पर स्टोर एवं डिजी लॉकर पर अपलोड कर सकते है।
आज धूमधाम से मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में सोमवार को शपथ ग्रहण के साथ जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए निर्देश जारी किए है। वहीं, डीएवी इंटर कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में मतदाता शपथ ग्रहण की जाएगी। इसी के साथ शिक्षण संस्थानों द्वारा नुक्कड़ नाटक, स्लोगन एवं मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया जाएगा।