{"_id":"65072e01ad9533982b06b604","slug":"vishwakarma-jayanti-celebrated-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4403-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मशीनरी और यंत्रों की पूजा कर मनाई विश्वकर्मा जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मशीनरी और यंत्रों की पूजा कर मनाई विश्वकर्मा जयंती
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी/जहांगीराबाद/डिबाई/नरौरा। भगवान विश्वकर्मा की जयंती रविवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। निर्माणी समेत सभी फैक्टरियों, मिलों व प्रतिष्ठानों पर मशीनों का पूजन किया गया। इसके साथ ही घरों व मंदिरों पर अनुष्ठान व हवन-यज्ञ हुए।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जिला अध्यक्ष राकेश भाटी, शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि, हर्षवर्धन बाल्मीकि, चौधरी नरेंद्र सिंह , डॉ. एसडी शर्मा, मनीष चतुर्वेदी और सुजात अली ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। समाजवादी मजदूर सभा कार्यालय पर भी विश्वकर्मा जयंती पर मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय कुमार अहेरिया, जिला सचिव टीटू लोधी, जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद, प्रदेश सचिव चौ. चंद्रपाल सिंह, नगर सचिव सराफत, आकाश व मीना समेत अन्य मौजूद रहे। गुलावठी के मोहल्ला रामनगर देवलोक कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर हवन यज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की और उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, अरविंद भारद्वाज, हरित शर्मा, शिक्षाविद् दिनेश कौशिक, ओमप्रकाश कौशिक, इंद्रजीत भारद्वाज, मीनू गोयल, विद्यावती तोमर आदि मौजूद रहे। प्रसाद भी वितरित किया गया। जहांगीराबाद की चीनी मिल में विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम हुआ।
चीनी मिल प्रबंधक राहुल यादव और डिस्टलरी प्रबंधक बीके श्रोत्रिय ने बताया कि तकनीकी शिक्षा का श्रोत देवताओं के शिल्पी रहे है। इसलिए मिल के प्रत्येक कर्मचारी को शिल्पकर्म के प्रणेता का सदैव स्मरण रखना चाहिए। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने देव शिल्पी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जनता पॉलीटेक्निक में प्राचार्या मंजू बंसल व शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने शिक्षकों संग पूजा-अर्चना की। टाउन बिजलीघर पर एसडीओ आदेश वशिष्ठ व अपर अभियंता जतन कुमार ने विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया और मशीनों का पूजन किया। डिबाई में तेल व्यवसायी, ट्रैक्टर-ट्राली निर्माता, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी, राज मिस्त्री समेत अन्य लोगों ने विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। औजारों के पूजन किए गए तथा भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। अशोक अग्रवाल, अजय जायसवाल, श्याम गर्ग ने बताया कि पूजन के उपरांत लोग काम से विरक्त रहे। नरौरा में नगर पंचायत के वाटर हेड परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव ने सभासदों के विधि विधान पूर्वक भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। नरौरा परमाणु संयंत्र में विभाग एवं ठेकेदारों द्वारा और सिचाई विभाग के अलावा नगर में सभी यांत्रिकी प्रतिष्ठानों पर दुकानदारों द्वारा पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।